ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम >> ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी >> डांडिया >> नवरात्रि >> पंजाब >> रियल एस्टेट >> लुधियाना >> ओमेक्स डांडिया उत्सव में ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी के निवासी जमकर थिरके और की खूब मस्ती

ओमेक्स डांडिया उत्सव में ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी के निवासी जमकर थिरके और की खूब मस्ती

ओमेक्स डांडिया उत्सव में ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी के निवासी जमकर थिरके और की खूब मस्ती

लुधियाना, 04 अक्टूबर 2022 (न्यूज़ टीम)
: नवरात्रि त्योहार को देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अध्यात्मिक गतिविधियों के साथ ही डांडिया उत्सव में भाग लिया। नवरात्रि का पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। यह उत्सव लोगों में खुशियों का संचार करता है। इस अवसर पर पखोवाल रोड स्थित ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी में 1 अक्टूबर 2022 को ‘ओमेक्स डांडिया उत्सव’ का आयोजन किया गया था।

यह आयोजन ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी के सेंट्रल पार्क में हुआ जहाँ कार्यक्रम की सजावट और व्यवस्था ने त्यौहार की रौनक को और बड़ा दिया। आयोजन में लगभग 6000 लोगों ने शिरकत की जिसमें सभी आयु वर्ग के महिलाएं और पुरुष शामिल थे। आयोजन में गुजरात से आये हुए डांडिया ग्रुप तथा बॉलीवुड डांस ग्रुप की शानदार परफॉर्मन्स ने लोगों को जमकर थिरकाया  डांडिया के थाप पर लोगों ने खूब डांस किया। बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गयीं थीं जिसमें पूरे उत्साह के साथ बच्चों ने शिरकत की। लाइव बैंड की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मेहंदी एवं नेल आर्ट के स्टाल पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। बच्चे, वयस्क और महिलाओं ने डांडिया उत्सव का खूब आनन्द लिया। खाने के शौक़ीनों की भीड़ फ़ूड स्टाल पर देखने के लिए मिली। लोगों नेअपने परिवार और रिश्तेदारों एवं दोस्तों के साथ इस आयोजन का लुफ्त उठाया।
और नया पुराने