ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम >> ओमेक्स >> पंजाब >> म्यूजिकल नाईट >> लुधियाना >> वैलेंटाइन डे >> व्यापार >> ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में वैलेंटाइन डे के अवसर म्यूजिकल नाईट का आयोजन

ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में वैलेंटाइन डे के अवसर म्यूजिकल नाईट का आयोजन

ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में वैलेंटाइन डे के अवसर म्यूजिकल नाईट का आयोजन

लुधियाना, 15 फरवरी 2022 (न्यूज़ टीम)
: 14 फरवरी को लुधियाना स्थित ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी में वैलेंटाइन डे को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी, लुधियाना में म्यूजिकल नाईट का आयोजन किया गया था जिसमें अभिनेता देव त्यागी, डीजे शेजवुड, अशोक मस्ती, मॉडल और इन्फ़्लुएन्सर प्रिया राजपूत, ने परफार्म किया। रेजीडेंसी के लोगों ने खूब मस्ती की और पुरे उत्साह के साथ डांस करते हुए वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। साथ ही, कपल्स के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं और खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें कपल्स जोश और उमंग के साथ भाग लेते दिखे और लगभग 16 जोड़ों ने ओमेक्स की तरफ से आकर्षक उपहार जीते। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कपल्स में से शादी के 51 साल पार कर चुके एक कपल को बेस्ट कपल घोषित किया गया, जिन्हें ओमेक्स की तरफ से उपहार भी दिया गया।

प्यार के इस दिन को ख़ास बनाते हुए ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी की तैयारियों ने लोगो में खूब उमंग भर दिया। शाम ढलते ही ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी की रौनक देखते ही बन रही थी। यहाँ वैलेंटाइन डे थीम पर आधारित सजावट ने लोगों को खूब उत्साहित किय।

वैलेंटाइन डे पर लोग अपने साथी से प्यार का इजहार करते हैं और प्रेमी जोड़े एवं विवाहित कपल विशेषकर नवविवाहित लोग एक-दूसरे को गिफ्ट और फूल देकर अपने प्यार को जताने के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए यह दिन सेलिब्रेट करते हैं। कोविड महामारी के बाद इस साल वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बाज़ार ने भी दिल खोल कर स्वागत किया।
और नया पुराने