ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम >> पंजाब >> यूके सोल रिप्रेजेंटेटिव >> लुधियाना >> वीज़ा >> व्यापार >> पंजाब से व्यापार विस्तार को आकर्षित करने के लिए यूके सोल रिप्रेजेंटेटिव वीज़ा

पंजाब से व्यापार विस्तार को आकर्षित करने के लिए यूके सोल रिप्रेजेंटेटिव वीज़ा

लुधियाना, 28 सितंबर, 2021 (न्यूज़ टीम): पंजाब के कारोबारियों के लिए यूके में अपने विस्तार के लिए इससे बेहतर मौका नहीं है। बढ़ी हुई आर्थिक गतिविधियां, मानव संसाधनों की कमी, कोविड के बाद यात्रा प्रतिबंधों में ढील और नए आव्रजन नियमों ने उभरते यूके ने एसएमई क्षेत्र में स्थापित होने के इच्छुक निवेशकों और उद्यमियों के लिए सटीक अवसर प्रदान किए हैं। अवॉर्ड विजेता इमिग्रेशन कंपनी ए वाई एंड जे सॉलिसिटर के अनुसार, पंजाब के कारोबारियों और बिजनेस समूहों के लिए इस समय यूके में निवेश कर विस्तार करने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता है।

यूके में निवेश की तीव्र मांग लंबे समय तक रहने का अनुमान है और यह एक नई इमिग्रेशन व्यवस्था के साथ संयुक्त आर्थिक गतिविधियों में पोस्ट-लॉकडाउन वृद्धि द्वारा बनाया गया है जो गैर-यूरोपीय लोगों के लिए ग्रेट ब्रिटेन में रहना और काम करना आसान बनाता है।

ब्रिटिश सरकार ब्रिटेन में विस्तार करने के लिए विदेशों से बिजनेसेज को आमंत्रित कर रही है और विशेष रूप से भारतीय फर्मों के साथ घनिष्ठ व्यापार और व्यावसायिक संबंध विकसित करने के लिए उत्सुक है। लंदन स्थित ए वाई एंड जे सॉलिसिटर्स के अनुसार, भारत से लगभग आधे प्रवासी पहले से ही पंजाब क्षेत्र से आते हैं और ब्रिटेन के साथ मजबूत संबंधों से यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

इस साल यूके सरकार द्वारा पेश किए गए नए इमिग्रेशन नियमों ने उन बिजनेसेज के प्रतिनिधियों के लिए कार्य वीजा प्राप्त करना आसान बना दिया है जो यूके में ऑफिस खोलना चाहते हैं। योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाले वर्कर्स के लिए वीजा की संख्या अब असीमित है।

27 मई 2021 को प्रकाशित यूके सरकार के होम ऑफिस के सबसे ताजा इमिग्रेशन आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2021 को समाप्त होने वाले वर्ष में 122,512 वर्क-रिलेटेड वीजा दिए गए थे जो पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत कम थे। इस आंकड़े में विदेशी व्यवसायों के प्रतिनिधियों के लिए वीजा शामिल है। आवंटित वीजा की संख्या में गिरावट महामारी के दौरान यात्रा प्रतिबंधों का परिणाम थी। अब प्रतिबंध हटने लगे हैं, संख्या पहले से भी अधिक तेजी से बढ़ रही है।

यश दुबल, डायरेक्टर, ए वाई एंड जे सॉलिसिटर्स ने कहा कि कई कारकों ने मिलकर पंजाब क्षेत्र के कारोबारियों के लिए एक आदर्श माहौल तैयार किया है जो यूके में विस्तार करना चाहते हैं। यूके नए बिजनेसेज और इनोवेटर्स को आकर्षित करने का इच्छुक है, विशेष रूप से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हैं। यूके सरकार यूके के बाजार में अपने कारोबार का विस्तार करने के इच्छुक निवेशकों और उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए भी उत्सुक है। स्किल्ड वर्कर्स, बिजनेस ओनर्स और निवेशकों के लिए वीजा के कई विकल्प उपलब्ध हैं।

इस प्रक्रिया में एक विकल्प यूके सोल रिप्रेजेंटेटिव वीज़ा है जो नॉन-यूके एसएमई को यूके की ब्रांच या मूल कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को स्थापित करने और चलाने के लिए एक वरिष्ठ कर्मचारी को भेजकर यूके के बाजार में प्रवेश करने की अनुमति देता है। यह वीज़ा भारत में स्थित व्यापार मालिकों के लिए एक आदर्श माध्यम है जो नए बाजारों में लॉन्च करने और यूके में एसएमई के लिए अनुकूल माहौल का लाभ उठाने में रुचि रखते हैं। यह फुल ब्रिटिश सिटीजनशिप का रास्ता भी खोल सकता है।

यूके एसएमई में निवेश पिछले साल 9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8.8 बिलियन पौंड था। यह रूझान 2021 के पहले तीन महीनों में जारी रहा और जब ये 4.5 बिलियन पौंड और बढ़ गया।
और नया पुराने