चंडीगढ़/लुधियाना, 30 अप्रैल, 2026 (संजीव आहूजा): भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य लाभ और निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं की पेशकश करने वाले एक प्रीमियम बचत बैंक खाते 'बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान' के शुभारंभ की घोषणा की। यह खाता 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य उनके समग्र स्वास्थ्य एवं वित्तीय समृद्धि में वृद्धि करना है।
यह खाता दवाओं तथा बीमारियों की पहचान करने वाली सेवाओं पर छूट के साथ परिवार के अधिकतम छह सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, ग्राहक हर महीने दो निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं जिससे आवश्यक बैंकिंग सेवाएं सीधे उनके घर तक पहुंचेंगी। इसके अतिरिक्त, इस ऑफ़र में रिवर्स मॉर्गेज ऋण के प्रोसेसिंग प्रभार में 50% की छूट, लॉकर के किराए में रियायत और 'बॉब भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड' भी शामिल है जो जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न प्रकार की विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, "बैंक ऑफ़ बड़ौदा को विशेष रूप से तैयार की गई पेशकशों के माध्यम से अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों सेवाएं प्रदान करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। 'बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान' के साथ, हमने स्वास्थ्य से जुड़े फ़ायदे, डोरस्टेप बैंकिंग सुविधाएं तथा बैंकिंग एवं जीवनशैली से संबंधित कई लाभ एक साथ प्रदान करने वाली एक प्रीमियम पेशकश की है। यह पहल हमारे वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए उपयोगी तथा विभिन्न प्रकार की सेवाओं की पेशकश करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"
'बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान' बचत खाते की प्रमुख विशेषताएं:
स्वास्थ्य एवं वेलनेस से जुड़े लाभ (Practo के माध्यम से):
- परिवार के अधिकतम 6 सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श
- दवाओं की ऑनलाइन खरीदारी पर 15% तक की छूट उपलब्ध
- पैथोलॉजिकल टेस्ट पर 20% तक की छूट
डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा:
प्रति माह दो निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं
जीवन शैली से जुड़ी सुविधाएं:
बॉब भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड निःशुल्क जारी किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य जांच, अंतर्राष्ट्रीय एवं घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज का एक्सेस, जिम सदस्यता, स्पा/सैलून, गोल्फ, ओटीटी सदस्यता आदि जैसे लाभ शामिल हैं।
बैंकिंग लाभ:
- रिवर्स मॉर्गेज ऋण के प्रोसेसिंग प्रभार में 50% की छूट
- लॉकर प्रभार में ₹500 तक 20% की रियायत
- निःशुल्क NEFT और RTGS लेन-देन और IMPS लेन-देन प्रभार में 50% की छूट
प्रीमियम खाता पेशकश:
₹1 लाख मासिक औसत शेष रखने वाले वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार खाता।
