ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम > चिकित्सा > पंजाब > फोर्टिस अस्पताल > लुधियाना > सरपंच सुविधा हेल्थ कार्ड > स्वास्थ्य > फोर्टिस अस्पताल, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना, ने ‘सरपंच सुविधा हेल्थ कार्ड’ लॉन्च किया

फोर्टिस अस्पताल, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना, ने ‘सरपंच सुविधा हेल्थ कार्ड’ लॉन्च किया

फोर्टिस अस्पताल, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना, ने ‘सरपंच सुविधा हेल्थ कार्ड’ लॉन्च किया

लुधियाना, 12 फरवरी 2026 (संजीव आहूजा)
: फोर्टिस अस्पताल, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना ने अस्पताल परिसर में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान ‘सरपंच सुविधा हेल्थ कार्ड’ की शुरुआत की, जिसमें लगभग 200 सरपंचों ने भाग लिया। इस पहल को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां (राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री) का समर्थन प्राप्त हुआ।

यह हेल्थ कार्ड सरपंचों और उनके निकटतम परिवारजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि उन्हें आसान और व्यवस्थित तरीके से समग्र स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच मिल सके। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नियमित स्वास्थ्य जांच और शुरुआती स्तर पर बीमारियों की पहचान को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया और जमीनी स्तर के नेताओं को मजबूत स्वास्थ्य समर्थन देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। पहल के तहत फोर्टिस अस्पताल द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई। मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने स्वयं भी अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और सभी सरपंचों को नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और रोकथाम से बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत समुदाय का निर्माण संभव है।

इस मौके पर बोलते हुए संवीर सिंह भांबरा, फैसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस अस्पताल, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना ने कहा, “सरपंच सुविधा हेल्थ कार्ड हमारे उन नेताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इस पहल के माध्यम से हम सरपंचों और उनके परिवारों को बेहतर, सुलभ और प्रिवेंटिव केयर आधारित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना चाहते हैं।”

फोर्टिस अस्पताल, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना ने मंत्री मुंडियां के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
और नया पुराने