ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम >> ओमेक्स >> ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी >> पंजाब >> लुधियाना >> सुंदरकांड पाठ >> ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में आयोजित हुआ सुंदरकांड पाठ

ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में आयोजित हुआ सुंदरकांड पाठ

ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में आयोजित हुआ सुंदरकांड पाठ

लुधियाना, 25 जुलाई 2022 (न्यूज़ टीम):
सावन महीने को बहुत पवित्र महीना माना जाता है। इस महीनें में बेहतरीन मानसून और मौसम के साथ ही लोग भक्तिभाव से सराबोर होते हैं। इसी भक्तिभाव के साथ ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। विश्व कल्याण, आपसी भाईचारे, व खुशहाली की प्रार्थना के उद्देश्य से पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही, इस पाठ के माध्यम से युवा पीढ़ी और बच्चों को अपनी संस्कृति व धार्मिक भावनाओं से अवगत कराया गया।

इस आयोजन में लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया एवं सुंदरकांड पाठ को सुना तथा आरती में शामिल हुए। पाठ के समापन एवं आरती के बाद लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।


और नया पुराने