ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम >> कॉलेज >> पंजाब >> लुधियाना >> विश्व पर्यावरण दिवस >> शिक्षा >> एस.डी.पी कॉलेज फॉर वुमेन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

एस.डी.पी कॉलेज फॉर वुमेन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस


लुधियाना, 05 जून 2021 (न्यूज़ टीम)
: स्थानीय एसडीपी कॉलेज फॉर वूमेन की ओर से एन.एस.एस. इकाई की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। एन.एस.एस कार्यकर्ताओं ने नूरवाला तथा उसके आसपास के गांवों में जाकर ग्राम वासियों को इस वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए वातावरण को स्वच्छ बनाने हेतु जागरूक किया और 200 पौधे लगाए तथा लगभग 500 पौधे वितरित कर पर्यावरण सुरक्षा हेतु योगदान देने का दृढ़ संकल्प भी लिया।

इस अभियान को क्रियान्वित करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का भी भरपूर ध्यान रखा गया। कॉलेज प्रिंसिपल ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए सजग प्रयास की भरपूर प्रशंसा की तथा भविष्य में भी कर्मठ बने रहने हेतु संदेश दिया।
और नया पुराने