ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम > टायर्स एंड सर्विसेज़ स्टोर > पंचकुला > मिशेलिन इंडिया > लॉन्च > व्यापार > हरियाणा > मिशलिन इंडिया का पंचकुला में विस्तार; नए मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर का उद्घाटन

मिशलिन इंडिया का पंचकुला में विस्तार; नए मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर का उद्घाटन

मिशलिन इंडिया का पंचकुला में विस्तार; नए मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर का उद्घाटन

पंचकुला, 07 जुलाई, 2026 (न्यूज़ टीम)
: मिशेलिन, दुनिया की अग्रणी टायर प्रौद्योगिकी कंपनी, ने यूनिवर्सल टायर्स के साथ साझेदारी में पंचकूला में अपना नया मिशेलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर शुरू किया है। यह नया स्टोर पंचकुला के औद्योगिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान पर बनाया गया है। पंचकुला, चंडीगढ़ और मोहाली को मिलाकर बना ‘ट्राईसिटी’ क्षेत्र देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे ऑटोमोटिव बाजारों में शामिल है। यह स्टोर ग्राहकों को सेवा-केंद्रित, प्रीमियम और सुविधाजनक अनुभव देने के मकसद से बनाया गया है।

नया मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर लगभग 5,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में बनाया गया है। इस स्टोर में पैसेंजर कारों और दोपहिया वाहनों के लिए मिशलिन के विभिन्न प्रकार के टायर्स उपलब्ध हैं। इनमें प्रसिद्ध प्रिमसी, पायलट स्पोर्ट, लैटीट्यूड स्पोर्ट और एलटीएक्स ट्रेल जैसे प्रीमियम टायर्स शामिल हैं। इस एक ही स्टोर में टायर्स से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस आधुनिक केंद्र में व्हील अलाइनमेंट और व्हील बैलेंसिंग के लिए अत्याधुनिक प्रणालियां स्थापित की गई हैं। ग्राहकों को ऑटोमोटिव एक्सेसरीज़, मैकेनिकल रिपेयर और मेंटेनेंस सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह स्टोर ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह स्टोर ग्राहकों को सेवा-केंद्रित, प्रीमियम और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। वाहन के रखरखाव से जुड़ी सभी आवश्यकताओं के लिए ग्राहकों को एक ही स्थान पर समग्र समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।

मिशलिन कंपनी के अफ्रीका, इंडिया और मिडिल ईस्ट के सीएओ श्री इग्नासियो सांचेज़-ग्लावेज़ ने इस नए स्टोर का उद्घाटन किया।

मिशलिन इंडिया के प्रबंध निदेशक शांतनु देशपांडे ने कहा, "प्रीमियम वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर भारत में मिशलिन के विस्तार के लिए पंचकुला और पूरा ट्राईसिटी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण बाजार है। पंचकुला में हमने नया ‘मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर’ शुरू किया है। अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने तथा ग्राहकों को प्रीमियम उत्पादों के साथ आवश्यक सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत में निर्मित पैसेंजर कार टायर्स को बाजार में उतारने की हमारी तैयारी के साथ, हमारा ध्यान भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप वैश्विक मानकों पर आधारित समाधान उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

मजबूत बुनियादी ढांचे, बढ़ती आय और प्रीमियम मोबिलिटी सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग के बल पर पंचकुला, ट्राईसिटी क्षेत्र के अगले विकास केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसी विकास क्षमता को ध्यान में रखते हुए मिशलिन ने ‘यूनिवर्सल टायर्स’ के साथ साझेदारी की है। ऑटोमोटिव क्षेत्र में 30 वर्षों की तकनीकी विशेषज्ञता, उत्कृष्ट उत्पादों और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए पहचानी जाने वाली यूनिवर्सल टायर्स अपने ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के टिकाऊ, सुरक्षित और बेहतरीन प्रदर्शन वाले टायर्स उपलब्ध कराती है।

यूनिवर्सल टायर्स के साथ यह साझेदारी मिशलिन के मूल उद्देश्यों के पूरी तरह अनुरूप है। ग्राहकों को सुरक्षा, दीर्घायु और बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव प्रदान करना मिशलिन का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए कंपनी स्थानीय स्तर पर स्थापित और अनुभवी विशेषज्ञों के साथ साझेदारी करने पर जोर देती है। कंपनी की इसी नीति के अनुसार यूनिवर्सल टायर्स के साथ साझेदारी की गई है। इस सहयोग के माध्यम से स्थानीय ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की मोबिलिटी सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।
और नया पुराने