ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम > अमृतसर > टायर्स एंड सर्विसेज़ स्टोर > पंजाब > मिशेलिन इंडिया > लॉन्च > व्यापार > मिशलिन इंडिया का नए मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर के साथ अमृतसर में विस्तार

मिशलिन इंडिया का नए मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर के साथ अमृतसर में विस्तार

मिशलिन इंडिया का नए मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर के साथ अमृतसर में विस्तार

अमृतसर, 07 जुलाई, 2026 (न्यूज़ टीम):
प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय टायर तकनीक कंपनी के रूप में पहचानी जाने वाली मिशलिन ने अमृतसर में नया मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर शुरू किया है। इसके लिए कंपनी ने ‘नेशनल ऑटो’ के साथ साझेदारी की है। यह नया स्टोर अमृतसर के लोहारका रोड पर एक महत्त्वपूर्ण स्थान पर बनाया गया है। अमृतसर पंजाब के सबसे तेजी से विकसित होने वाले प्रमुख शहरों में से एक है। इस नई सुविधा से मिशेलिन कंपनी की पंजाब में उपस्थिती और अधिक मजबूत होगी। इस क्षेत्र में प्रीमियम टायर्स और बेहतरीन ऑटोमोटिव सेवाओं की मांग बढ़ने के कारण इस नए स्टोर की स्थापना की गई है। यह नया स्टोर अमृतसर और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों की इस बढ़ती मांग को पूरा करेगा। ग्राहकों को इस नए स्टोर में बेहतरीन क्वालिटी के टायर्स और वाहनों से जुड़ी सर्वोत्तम सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

नया मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज स्टोर 5,000 वर्ग फुट के बड़े क्षेत्र में बनाया गया है। एक नए आधुनिक ऑटोमोटिव सर्विस केंद्र के रूप में इस स्टोर की रचना की गई है। इस केंद्र में मिशलिन कंपनी के विभिन्न प्रकार के पैसेंजर कार टायर्स खरीदे जा सकते हैं। ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक व्हील अलाइनमेंट और व्हील बैलेंसिंग सेवा दी जाएगी। इस केंद्र में टायर्स नाइट्रोजन गैस भरने की आधुनिक सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस केंद्र में ग्राहकों को सुविधाजनक और परिपूर्ण प्रीमियम सेवाएं मिलें, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। आधुनिक बुनियादी ढांचे और अत्याधुनिक सेवा तकनीक का बेहतरीन तालमेल बिठाकर इस केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र में ग्राहकों के वाहनों की देखभाल और मरम्मत भी बेहतरीन तरीके से की जाती है।

कंपनी के सेल्स डायरेक्टर प्रशांत शर्मा ने नए स्टोर का उद्घाटन किया।

मिशेलिन इंडिया के प्रबंध निदेशक शांतनु देशपांडे ने कहा, ‘’पंजाब में वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या, बेहतर सड़क अवरंचना और प्रीमियम मोबिलिटी सोल्यूशन्स की बढ़ती मांग के कारण यह राज्य मिशलिन के भारत में विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन रहा है। अमृतसर पंजाब का प्रमुख व्यावसायिक एवं सांस्कृतिक केंद्र है। इसलिए यहाँ प्रीमियम ऑटोमोटिव रिटेल के लिए बड़े अवसर उपलब्ध हैं। अमृतसर में हमारे नए मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज की शुरुआत हमारी उपस्थिती को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर ग्राहकों को हमारे अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्पाद और सेवाएं पास के ही क्षेत्रों में उपलब्ध हो सकेंगी। भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार स्वदेशी पैसेंजर कार टायर्स बाजार में उपलब्ध कराना हमारी योजना का ही महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।’’

जगप्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर अमृतसर में स्थित है। इस स्वर्ण मंदिर में दुनिया भर के कई लोग आते हैं। इसलिए स्वर्ण मंदिर को विश्व के सबसे व्यस्त आध्यात्मिक केंद्रो में से एक माना जाता है। अमृतसह में स्थित अटारी-वाघा सीमा पर होने वाली प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट परेड भी देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इन विशेषताओं के कारण अमृतसर पंजाब का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और पर्यटन का केंद्र है। बढ़ते व्यापारिक कारोबार और वाहन मालिकों की संख्या में वृद्धि के कारण यह शहर अब तेजी से प्रगति कर रहा है। इन सभी अनुकूल परिस्थितीयों के चलते अमृतसर में प्रीमियम ऑटोमोटिव रिटेल तथा उच्च गुणवत्ता वाली वाहन सेवाओं के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

अमृतसह में व्यवसाय का विस्तार करने के लिए मिशलिन ने नेशनल ऑटो के साथ साझेदारी की है। नेशनल ऑटो को अमृतसर में सबसें विश्वसनीय कंपनी के रूप में जाना जाता है। वर्ष 1927 में स्थापित हुई इस कंपनी को एक सफल व्यवसाय का समृद्ध इतिहास और विरासत प्राप्त है। नेशनल ऑटो कंपनी अपने ग्राहक-केंद्रित दृष्टीकोण, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और बेहतरीन मोबिलिटी सोल्यूशन्स के लिए प्रसिद्ध है। इस साझेदारी से नेशनल ऑटो का स्थानीय बाजार का प्रदीर्घ अनुभव और मिशलिन की वैश्विक टायर तकनीक एक साथ आए हैं। इसके माध्यम से ग्राहकों को सुरक्षा, लंबी उम्र और उत्कृष्ट प्रदर्शन देने वाला वाहन यात्रा का एक अविस्मरणीय अनुभव मिलेगा।
और नया पुराने