ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम >> किसान मेला 2022 >> टाइगर DI 75 >> पंजाब >> पी.ए.यू >> लुधियाना >> व्यापार >> सोनालीका >> सोनालीका ने पी.ए.यू किसान मेला 2022 में नया टाइगर DI 75 सीआरडीएस और बेलर प्रदर्शित किया

सोनालीका ने पी.ए.यू किसान मेला 2022 में नया टाइगर DI 75 सीआरडीएस और बेलर प्रदर्शित किया

सोनालीका ने पी.ए.यू किसान मेला 2022 में नया टाइगर DI 75 सीआरडीएस और बेलर प्रदर्शित किया

लुधियाना, 23 सितंबर 2022 (न्यूज़ टीम):
भारत से नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स हमेशा अपने नए आविष्कारों के लिए किसानों की ज़रूरतों को सबसे आगे रखता है। पी.ए.यू किसान मेला 2022 में कंपनी ने किसानों के लिए अपने पर्यावरण अनुकूल, उत्तम आविष्कार पेश किए हैं और सोनालीका टाइगर DI 75 4WD लॉन्च किया है। यह अत्याधुनिक ट्रैक्टर ट्रेलब्लेजिंग सीआरडीएस तकनीक के साथ अनुकूलित है जो आगामी ट्रेम IV एमिशन मानदंडों का अनुपालन करता है और पर्यावरण के अनुकूल है। यह ट्रैक्टर दमदार पावर और 10% बेहतर ईंधन खपत के दोहरे लाभ के साथ आता है। कंपनी ने अपनी अत्याधुनिक तकनीक से लैस बेलर भी लॉन्च किया जो किसान के समृद्ध भविष्य को सुनिश्चित करेगा। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना परिसर में 23 और 24 सितंबर 2022 को पी.ए.यू किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। सोनालीका ने किसान मेले में 6 नए ट्रैक्टरों के साथ-साथ 6 इम्प्लीमेंट्स का भव्य प्रदर्शन किया है जो किसान उत्पादकता और आय को बढ़ाएगा।

सोनालीका वर्ष 2016 में यूरोपीय और अमेरिकी एमिशन मानदंडों का अनुपालन करती सीआरडीआई तकनीक पेश करने वाली भारत में प्रथम कंपनी थी। भारत के प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक, सोनालीका 'टाइगर सीरीज़' 2019 में लॉन्च होने के बाद से ही सभी क्षेत्रों में किसानों का दिल जीत रही है। इसे यूरोप में डिज़ाइन किया गया है और भारतीय कृषि आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित किया गया है। नई सीआरडीएस तकनीक सोनालीका ट्रैक्टर्स को आगामी ट्रेम स्टेज IV एमिशन मानदंडों का पालन करने और किफ़ायती खेती के लिए 10% बेहतर ईंधन खपत प्रदान करने में सहायक रहेगी। टाइगर DI 75 4WD शक्तिशाली 4-सिलेंडर 4,712 cc इंजन से लैस है जो 290 Nm अधिकतम टॉर्क और 2,200 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता प्रदान करता है। यह 12F + 12R शटल टेक ट्रांसमिशन, इंटेलिजेंट कंट्रोल सिस्टम और 5G हाइड्रोलिक कंट्रोल सिस्टम जैसी प्रीमियम तकनीकों से लैस है।

सोनालीका एग्रो सॉल्यूशंस ने अपने अति-आधुनिक इम्प्लीमेंट्स भी प्रदर्शित किए जो पर्यावरण के अनुकूल हैं और किसान की आय में वृद्धि करेंगे। कंपनी ने उन्नत बेलर का प्रदर्शन किया जो उच्च घनत्व वाली कॉम्पैक्ट गांठें बनाने के लिए सबसे उपयुक्त है और जिन्हें संभालना आसान है। इसे खाद बनाने, मशरूम की खेती और बायो गैस उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन के लिए नॉटिंग किट, बेहतर पिकअप और बेल के घनत्व के लिए तैयार किया गया है। साथ ही, सोनालीका ने विशेष रूप से पंजाब की किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार डिज़ाइन किए गए नए 10 फीट रोटावेटर का प्रदर्शन किया। मेले में सोनालिका सुपर सीडर्स के साथ-साथ मल्टी-स्पीड गियरबॉक्स युक्त चैलेंजर अल्फा एडवांस रोटावेटर्स, न्यूमेटिक प्लांटर्स, बड़े पिकअप रैक के साथ बना स्ट्रॉ बेलर प्रदर्शित किए गए जो बेहतर किसान उत्पादकता सुनिश्चित करेंगे।

अपने विचार साझा करते हुए, श्री विवेक गोयल, प्रेजिडेंट एंड चीफ – सेल्स एंड मार्केटिंग, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने कहा, “सोनालीका में हर नई तकनीक श्रेष्ठ प्रदर्शन और किसानों की उन्नत उत्पादकता के लिए स्पष्ट ध्यान से बनाया गया है। पी.ए.यू किसान मेला 2022 पंजाब में एक प्रीमियम प्रदर्शनी है जहां हम न केवल अपने नए पर्यावरण के अनुकूल अविशकारों को प्रदर्शित करते हैं बल्कि किसानों की अमूल्य प्रतिक्रिया भी प्राप्त करते हैं जो हमें अपने उत्पाद और सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हमारा नया टाइगर DI 75 4WD किसान के समृद्ध भविष्य और अधिकतम आय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम 2016 में यूरोपीय और अमेरिकी एमिशन मानदंडों का अनुपालन करने वाली सीआरडीआई जैसी नई तकनीक पेश करने वाले भारत में प्रथम थे। प्रदर्शनी में हम अपने नए बेलर को पेश करने के लिए भी उत्साहित हैं जो महत्वपूर्ण किसानों की प्रतिक्रिया पर आधारित है और खेतों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सोनालीका ट्रैक्टर्स भारत के साथ-साथ विदेशों में भी किसानों की आवश्यकताओं को सर्वोत्तम तरीके से पूरा करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को पेश करना जारी रखेगा।”

अवसर पर बोलते हुए, श्री विकास मलिक, जोनल हेड - सोनालीका ट्रैक्टर्स ने कहा, “पंजाब सोनालीका का गृहनगर है और इस क्षेत्र में किसान कृषि में उच्च तकनीकों को अपनाने के मामले में प्रगतिशील हैं। सोनालीका टाइगर DI 75 4WD हमारा ताकतवर ट्रैक्टर है जिसे हमने क्षेत्रीय किसानों की आवश्यकताओं को समझने के पश्चात प्रतिदिन बेजोड़ प्रदर्शन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रीमियम क्रोम ट्रिम्स, DRL के साथ ट्विन बैरल हेडलैंप, आरामदायक सीट और मल्टी-फंक्शन कंसोल के साथ सोनालीका टाइगर सीरीज़ क्षेत्रीय किसानों के लिए वास्तव में आनंदायक है|”

पी.ए.यू किसान मेला एक प्रमुख मंच है जो ट्रैक्टर निर्माताओं और हज़ारों किसानों को एकत्र करता है जो उत्पादकता को सुधारने के कई तरीके ढूंढ़ते हैं| सोनालीका ट्रैक्टर्स ने पी.ए.यू किसान मेला 2022 में एक भव्य प्रदर्शन किया, जहां सोनालीका ने टाइगर DI 75 CRDS, टाइगर DI 65 CRDS, टाइगर DI 55, सिकंदर DI 50 DLX, सिकंदर DI 745 4WD, DI 734 पॉवर प्लस जैसे अपने उत्तम ट्रैक्टरों का प्रदर्शन किया।
और नया पुराने