ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम >> अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस >> ओमेक्स >> पंजाब >> रॉयल रेजीडेंसी >> लुधियाना >> ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

लुधियाना, 21 जून 2022 (न्यूज़ टीम):
योग हमारी मूल्यवान विरासत है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हुए हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। योग व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली माध्यम है जिससे हम अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने में सक्षम होते हैं। योग की क्षमता को पूरे विश्व ने पहचाना है इसलिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के तत्वाधान में ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में सामूहिक योगाभ्यास के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

उमंगयोग के सहयोग से पखोवाल रोड स्थित ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी में सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक योगाभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें वहां के सभी आयु वर्ग के निवासियों के साथ बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लगभग 200 से अधिक की संख्या में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े ही ज़ोर शोर के साथ मनाया गया।

इस आयोजन में पंजाब के सेवानिवृत्त डीजीपी डॉ डी आर भट्टी मुख्य अतिथि थे। योगाभ्यास का संचालन योग शिक्षक सुश्री उमंग सिंह, सुश्री तसवीर कौर एवं सुश्री जयपॉल द्वारा किया गया। इस अवसर पर योग के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को पौधे भेंट किये गए।
और नया पुराने