ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
होम >> तिस्वा >> बस्पोक लूमिनेयर्स >> व्यापार >> सजावटी समर कलेक्शन >> तिस्वा ने लॉन्च किया बस्पोक लूमिनेयर्स का सजावटी समर कलेक्शन

तिस्वा ने लॉन्च किया बस्पोक लूमिनेयर्स का सजावटी समर कलेक्शन

बलिज़ा एसपी14009एन
बलिज़ा एसपी14009एन

लुधियाना, 09 जून, 2021 (न्यूज़ टीम)
: तिस्वा के मॉर्डन लूमिनेयर्स के नये सजावटी कलेक्शन को कंटेम्पररी और आधुनिक संवेदनशीलता की असलियत के साथ हस्तनिर्मित किया गया है। ऊषा के लग्जरी लाइटिंग ब्रांड, तिस्वा ने नये समर डेकोरेटिव कलेक्शन लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसमें फोकस्ड ऐक्सेंट के साथ शानदार पेंडेंट, करीने से डिज़ाइन की गई वॉल लाइट और टेबल लैंप शामिल हैं। ये लूमिनेयर पीतल, तांबे और वाइन रंग के धातु का एक अनोखा मेल है, जो नए जमाने के ग्राहकों के लिए बिल्कुल अनुकूल हैं।

बलिज़ा डब्यू 4009एन
बलिज़ा डब्यू 4009एन

बलिज़ा एसपी14009एन और डब्यू 4009एन: खूबसूरत बलिज़ा तूफानी रातों में रास्ता् बतलाने वाले चमचमाते लाइटहाउस से प्रेरित हैं, जो दिन में सुंदर और शानदार मोनोलिथ की तरह लगते हैं। इसकी फोकस्ड लाइट माहौल को और रोशन बनकार उसे निखारती है और मूड के हिसाब से इसे मद्धम भी किया जा सकता है। बेहतर रोशनी के लिये पेंडेंट और वॉल लाइट दोनों ही एलईडी और हेलोजेन लैंप को सपोर्ट करते हैं। इसकी वजह से लैंप्स में इंटरचेंज आसान हो जाता है।

टोनिजो एसपी53509
टोनिजो एसपी53509

टोनिजो एसपी53509 और डब्यू पी13509: ब्रास और ब्लैक टोनिज़ो आपके घर की बेशकीमती चीजों में चार चाँद लगाती है। पेंडेंट और वॉल लाइट दोनों को शानदार ढंग से डिजाइन किया गया है। यह टोनिज़ो आपके ख़ाली जगह को सबसे अधिक सुन्दर तरीके से उभारता है, क्योंकि जादुई अहसास वाली रोशनी फोकल क्षेत्रों और डेकर की चीजों का आकर्षण और बढ़ाती है।

ओनिस्को डब्यू‍ पी14011
ओनिस्को डब्यू‍ पी14011

ओनिस्को डब्यू‍ पी14011 और डब्यू 140169: ओनिस्को फैमिली के लैंप एक प्रज्वलित आग की तरह लगते हैं। इन्हें खासतौर से कमरे में सुकून और गर्मी का अहसास कराने के लिये डिजाइन किए गए हैं। हटकर डिजाइन किए गए लैंप शेड के कारण ओनिस्को भीड़ से अलग नजर आते हैं। यह किसी भी जगह पर शानदार पैटर्न बनाते हैं, जिससे गर्माहट भरा एक खूबसूरत माहौल तैयार हो जाता है। लैंप मूड के अनुसार माहौल के हिसाब से रोशनी को कम या ज्यादा कर देता है।

ओनिस्को डब्यू 140169
ओनिस्को डब्यू 140169

ग्रेसस टीएल 140जी21: ग्रेसिओस एक स्पेोनिश शब्द है जिसे कि अपने नाम के अनुसार ही सॉफ्ट कर्व और हल्की लाइट दी गयी है। ब्लैंक और वाइन कलर के साथ टेबल लैंप का शानदार लुक किसी के भी घर की सजावट में खूबसूरती को बढ़ा देता है। लाइट के ऊपर इसका अनूठा पैटर्न उस जगह की सुंदरता को एकदम से बढ़ाने का काम करता है। ये ग्रेसस लैंप लिविंग रूम, डेन या फिर होम-ऑफिस के लिये बिलकुल परफेक्ट है।

फेली एसपी14016
फेली एसपी14016

फेली एसपी14016: फेली एक मास्टडरपीस है, जो हमारे व्यस्त जीवन के बीच सुकून से इसकी सुंदरता की तारीफ करने का मौका देता है। यह ब्रास पेंडेंट बहुत खास है और सारी सजावट के बावजूद हर भारतीय घर के लिये एकदम सही है। कंटेम्पररी डिजाइन वाले फेली आपकी पसंद के अनुसार, रोशनी को मद्धम करने की सुविधा देता है।

गाइस्मा टीएल1401जी और टीएल1402जी: गाइस्मा लैंप दो अनूठे कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध हैं - रेड कॉपर और व्हाइट, या ब्रास तथा ब्लैक में। इसे लाइट और शैडो से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। इसके सरल डिजाइन को तैयार करने के लिये ऐसी तकनीक का उपयोग किया गया है कि आपका स्पेस खुला-खुला नजर आये। यह लैंप बिजली बचाने की सुविधा देने वाले एलईडी लाइटिंग के साथ-साथ माहौल बनाने वाले हेलोजेन लाइटिंग का विकल्प भी देता है।
और नया पुराने